












आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर शेखर जिम्मी कालिया को पार्टी ने GENCO (पावर जनरेटिंग कंपनी) का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया है। जिसके लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और समूची हाईकमान का आभार व्यक्त किया है, जिम्मी कालिया लंबे समय से निस्वार्थ पार्टी की सेवा करते आ रहे है और उन्होंने कई चुनावो को जिताने में अहम रोल अदा किया है और दिन रात पार्टी की सेवा की है और आज तक पार्टी से किसी भी पद की मांग नही की है। जिम्मी कालिया को GENCO का वाइस चेयरमैन लगाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर और उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है।

