Jalandhar

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तुरंत खत्म करवाये सरकार-अनिल सच्चर

(भारत विज़न 24)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व सचिव अनिल सच्चर ने कहा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जालंधर का बहुत बुरा हाल है जालंधर में जितने भी कूड़े के डंप है सभी ओवरफ्लो हो चुके हैं मछली मार्किट, प्रताप बाग़, पठानकोट बाईपास, चुगिट्टी, रामा मंडी यहाँ तक कि शहर के अंदरूनी बाजार भी कूड़े से भरे पड़े है। शहर में जितने भी डंम्प है सभी डंम्पो का कूड़ा सड़कों तक फैल गया है लोगों का सड़कों से भी निकल पाना मुश्किल हो गया है बच्चे स्कूल में समय पर पहुंच नहीं पाते लोगो को बीमारी लगने का डर है। सरकार द्वारा समय रहते इसका हल न किया तो जालंधर में बीमारी फैलने का डर है आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। श्री सच्चर ने कहा सरकार को हस्तक्षेप करके सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे मांग कर हड़ताल को तुरंत खत्म करवाया जाए ताकि गंदगी और बीमारी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *