Jalandhar National

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री योगी का महिलाओं को खास तोहफा

(भारत विज़न 24)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा बंधन पर महिलाओं को खास तोहफा देने जा रहे है। रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाए एक अन्य सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को मिलकर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं त्योहार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए। योगी के इस आदेश से महिलाओं का मुख्यमंत्री योगी के प्रति और सम्मान बढ़ गया है क्यों कि योगी सरकार के शासन में महिलाओं की सुरक्षा काफी मायने रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *