जालंधर,(भारत विज़न 24)-नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार अब उनकी जगह अमृतसर के ए डी सी सुरिंदर सिंह को लगाया गया है। वहीं अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को सुरिंदर सिंह की जगह ए डी सी (पेंडू विकास) लगाया गया है। जालंधर में संदीप ऋषि को कुछ दिन पहले ही निगम कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया था, लेकिन 2 सप्ताह बाद उनका तबादला कर दिया गया।