













यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में यात्री टिकट सुविधा केंद्र हेतु महत्वपूर्ण पहल।
जालंधर, 3 सितंबर (भारत विज़न 24)-फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK – Yatri Ticket Suvidha Kendra) की व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। YTSK का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेलवे स्टेशन के आसपास ही अधिकृत टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे यात्रियों के समय की बचत होती है तथा टिकट बुक कराना अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होता है। भारतीय रेलवे का पहल है कि YTSK के माध्यम से यात्रियों को आसान, सुलभ और सुविधाजनक रेल टिकट बुकिंग का सुविधा उपलब्ध कराना हैं। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में YTSK खोलने के लिए 3 वर्षो की अवधि के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे और IRCTC से अधिकृत टिकट एजेंट इसके लिए पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक आवेदक उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.nr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियम-शर्तों का अवलोकन कर सकते है। 16 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
