Jalandhar Punjab

टी.बी मुक्त पंचायत, मलेरिया और रेबीज प्रोग्राम पर दी गई ट्रेनिंग

कालोमाजरा 28 अगस्त (हरविंदर सिंह फुल्ल)- सिविल सर्जन पटियाला डॉ. शैली जेटली के निर्देश पर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. ब्रिजेश सिंह की योग अगुवाई में आज सी.एच.सी कालोमाजरा में ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी म.प.ह सुपरवाइजर मेल/फीमेल, म.प.ह.व मेल/फीमेल और सी.एच.ओ मौजूद थे। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. ब्रिजेश सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग का मुख्य मकसद टी.बी मुक्त पंचायत, मलेरिया, रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम और एफ. सी. एम प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देना था ताकि इन प्रोग्रामों को ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक चलाया एवं लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से समय-समय पर अलग-अलग सेहत प्रोग्रामों संबंधी ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है ताकि प्रोग्राम को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। इस मौके पर जिला टी.बी अलर्ट अश्विनी कुमार ने “टी.बी मुक्त पंचायत” प्रोग्राम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस प्रोग्राम के मुख्य मकसद और इसके तहत किस तरह काम किया जाएगा संबंधित जानकारी दी।इस मौक़े डॉ. अमरजीत सिंह ने पूरे स्टाफ को एंटी रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम, टी.बी और ऑर्गन डोनेशन प्रोग्राम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कालोमाजरा के तहत आने वाले सभी आम आदमी क्लीनिक में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है और यह बिल्कुल मुफ्त में लगाई जाती है। इसके बाद डॉ. कमलजीत कौर ने मलेरिया और एफ.सी.एम प्रोग्राम के बारे में ट्रेनिंग भी दी। इस मौके पर मोनिका बी.ई.ई ने अलग-अलग सेहत प्रोग्रामों संबंधी रिव्यू भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *