जालंधर 1 अक्टूबर (भल्ला)-बीते दिनी जालंधर में विशाल रैली के लिए पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह के एयरपोर्ट पर स्वागत और उन्हें रिसीव करने की जिम्मेदारी भाजपा के खास नेताओं को सौंपी गई जिसमें हाल ही में जगराओं के प्रभारी नियुक्त किये गए अनिल सच्चर भी शामिल थे। श्री अनिल सच्चर आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्हें रिसीव किया।