Jalandhar Punjab

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

जालंधर 1 अक्टूबर (भल्ला)-
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही आज 1 अक्टूबर महीने के पहले दिन ही आम जनता और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे देश भर में कमर्शियल सिलेंडर 71.50 रुपए तक महंगा हो गया है। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी दरें स्थिर बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *