























आयान सिनेमा के ऑनर श्री मनोहर लाल ने बताया कि सिनेमा को आधुनिक सुविधाओं और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है साथ ही टिकट का प्राइस और खाने पीने का स्वाद भी दर्शकों की जेब पर भारी नही पड़ेगा और प्राइस ऐसे होंगे जो आज तक जालंधर शहर के किसी भी मल्टीप्लेक्स में नही मिले होंगे। श्री मनोहर लाल ने बताया कि आयान सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों को बेहतर माहौल, आरामदायक सीटिंग और शानदार साउंड के साथ एक यादगार फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करना है।‘दृश्यम 3’ जैसी चर्चित फिल्म के साथ आयान सिनेमा की शुरुआत होने से फिल्म प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब दर्शकों को पीपीआर मॉल में नए सिनेमाई अनुभव का इंतजार है।