Jalandhar

लुधियाना में बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी के मामले में जालंधर में भी आक्रोश*

जालंधर (भारत विज़न 24)-
लुधियाना में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले का रोष अब जालंधर में भी देखने को मिल रहा है। घटना से नाराज लोगों ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नेतृत्व में जालंधर के डा. बी.आर. अंबेदकर चौक पर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है।रोष धरने के दौरान शीतल अंगुराल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी बेहद गंभीर और निंदनीय घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। शीतल अंगुराल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *