जालंधर (भारत विज़न 24)-कनाडा से पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क पर फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शो के बाद घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि यह घटना कनाडा के एबट्सफोर्ड में एक शो के बाद हुई, जब एमी विर्क अपनी कार से वापस जा रहे थे। उन पर सात गोलियों चलाई गई और उस समय वह कार में ही थे,फिलहाल गायक बिल्कुल ठीक है उन्हें किसी तरह की कोई चोट नही लगी है।