



























श्री भगत ने कहा कि सत्कार सखियों की बदौलत जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की 52 हजार महिलाओं को मांवां-धीया सत्कार योजना के तहत पंजीकृत किया गया, जो आज सम्मान राशि प्राप्त कर रही है। उन्होंने इस व्यापक सरकारी योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए सभी सत्कार सखियों की मेहनत और सहयोग की भरपूर सराहना की।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और कल्याण के लिए दृढ़ वचनबद्ध है और महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।