Jalandhar Punjab

हार्पिक पिला कर लेक्चरार नेहा की हत्या करने वाले पति और सास को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

जालंधर (भारत विज़न 24)-
बीते कुछ दिन पहले ही करतारपुर में लेक्चरार नेहा को हार्पिक पिलाकर उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए उसके पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को आज पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन का डिमांड हासिल किया। यहां पर यह बात वर्णनिय है कि बीते दिन पुलिस ने इन दोनों को उज्जैन से गिरफ्तार किया था इन पर आरोप है कि इन्होंने अपनी बहु नेहा को टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर उसकी जान ली है पहले यह दोनों माँ बेटा घटना के बाद से फरार चल रहे थे और बीते दिन ही इन्हें पुलिस द्वारा उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था आज इन्हें जेएमआईसी मिस एकता की अदालत में पेश कर चार दिन का डिमांड हासिल किया गया। इन्हें अब दोबारा 1 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतका के भाई ने कहा कि ऐसे लोगो को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *