












(भारत विज़न 24)-कौमी इंसाफ मोर्चा ने सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है। पंजाब बंद के आह्वान को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जानकारी के अनुसार मोर्चे ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान किया है। इस दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा लेकिन आपातकाल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। वहीं मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और सरकारी बसें भी नहीं चलने दी जाएंगी। इसके अलावा इस दौरान बाजार और फैक्ट्रियां बंद रखने की अपील की है। हाईवेज पर चक्का जाम करके भी बंद किया जाएगा।

