Jalandhar National Punjab

श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृहमंत्री अमित शाह

जालंधर 30 सितंबर (भारत विज़न 24)- देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जालंधर पहुँचने पर सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर शक्तिपीठ श्री देवी तालाब में माथा टेका। इससे पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर जगराओं के प्रभारी अनिल सच्चर और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। माथा टेकने बाद श्री शाह जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर हो रही विशाल रैली स्थल की और निकल गए। गृहमंत्री अमित शाह के साथ शीतल विज ओर अभिषेक विज भी मंदिर में मौजूद रहे, अमित शाह मंदिर से सीधे भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उस स्थान के लिए रवाना हो गए जहाँ पर उन्होंने रैली को सम्बोधित करना है। श्री देवी तालाब मंदिर में उनके आगमन को लेकर भारी सुरक्षा प्रबंध किये गए थे और किसी को भी अंदर नही जाने दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *