जालंधर (भारत विज़न 24)-
आज परागपुर के नजदीक हो रही भाजपा की विशाल रैली में भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के वकील बड़ी गिनती में पहुंचे और देश के गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भाग लिया। इस दौरान भाजपा लीगल सैल के एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने कहा कि यह रैली पंजाब के आने वाले चुनावों के ऐतिहासिक रैली साबित होगी और आने वाला समय पंजाब में भाजपा की सरकार का होगा और बी जे पी की सरकार बनते ही पंजाब से नशा और अपराध दोनों खत्म होगें। एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और वो दिन दूर नही जब भारत विश्व गुरु होगा। इस मौके पर इनके अलावा एडवोकेट जसवंत सिंह, एडवोकेट करण कालिया, एडवोकेट राकेश धीर,दीपक कुमार, अनुज मेहता, शिवाय मेहता, हर्षवर्धन कोहली, बलविंदर लूथरा, सूरत चन्द्र, प्रतीक वाधवा, विकास भारद्वाज, गगनदीप बेदी, शैंकी देओल, आशीष भंडारी, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद थे।