Jalandhar National Punjab

एल पी यू केस हाइकोर्ट पहुंचा,कल होगी सुनवाई

जालंधर,(भारत विज़न 24)-
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुए हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और बड़े पैमाने पर हुई लूटपाट का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। सारे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई) से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ के समक्ष इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया गया, जिस पर बेंच ने सहमति जताते हुए कल बुधवार को सुनवाई तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *