Jalandhar

एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों और एडवोकेट परमिंदर सिंह ढिल्लों ने जिला बार एसोसिएशन जालंधर के चुनाव में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं

जालंधर (भारत विज़न 24)-बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा नियुक्त चुनाव ऑब्जर्वर एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों एवं एडवोकेट परमिंदर सिंह ढिल्लों ने जिला बार एसोसिएशन जालंधर के चुनाव में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो सके, उनके हौसले, मेहनत और लोकतांत्रिक भावना को भी सलाम है हार-जीत चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक उम्मीदवार बार परिवार का सम्मानित एवं महत्वपूर्ण सदस्य है।दोनों ऑब्जर्वरों ने कहा, चुनाव समाप्त हो गए हैं, लेकिन हमारा रिश्ता चुनाव से कहीं बड़ा है। हम सभी एक ही बार परिवार के सदस्य हैं। अब आपसी मतभेद भुलाकर बार की एकता, गरिमा और अधिवक्ता समुदाय के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर, बिना किसी भेदभाव के, बार की बेहतरी तथा अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों के लिए कार्य करेगी।चुनाव में कुछ उम्मीदवार जीते हैं, लेकिन वास्तविक जीत लोकतंत्र, भाईचारे और पूरे बार परिवार की हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *