






जालंधर,(भारत विजन 24)-डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 अभियान के तहत जिला जालंधर के वोटरों से एकत्र किए गए गणना फॉर्मों के आधार पर तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर सूचियों में दर्ज नाम की जानकारी तथा दावे और आपत्ति देने के लिए 16 अगस्त 2026 को रविवार के दिन जिले के समस्त 1997 पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा 13 अगस्त 2026 को वोटर सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वोटर पोलिंग बूथ पर जाकर अपना नाम ड्राफ्ट वोटर सूची में चेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि वोटर सूची में वोटर का नाम दर्ज नहीं है तो वह फॉर्म नंबर 6 सहित घोषणा पत्र भरकर अंतिम प्रकाशन/फाइनल रोल में अपना नाम दर्ज करवा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोटरों की सुविधा के लिए 16 अगस्त को सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जा रहे विशेष कैंपों के दौरान वोटरों को ड्राफ्ट वोटर सूचियों में दर्ज नामों की जानकारी तथा दावे व आपत्ति पेश करने के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे विशेष कैंप के बारे में अधिक से अधिक वोटरों को अवगत करवाया जाए ताकि त्रुटिरहित वोटर सूचियां तैयार की जा सकें।

