






जालंधर (भारत विजन 24)-अवतार नगर की गली नंबर 7 में रहने वाले एक व्यक्ति हीरा ने घरेलू झगड़े के चलते अपने ही घर में क्रिकेट बैट से अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। आरोपी ने यह हत्या तब की जब उसके चारों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना का पता तब चला जब बच्चे स्कूल से घर लौटे और उन्होंने अपने दादा और माँ को मृत पाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीमें शवों को कब्जे में ले रही हैं और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

