











जालंधर (भारत विज़न 24)-
यहां बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव माजरी में उस समय भयानक हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी निजी कंपनी के.टी.सी. की बस अचानक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कंडक्टर समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 यात्री मामूली और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
