









- (भारत विजन 24)जालंधर विकास मंच की तरफ से आजादी दिवस उत्साह के साथ बनाया गया। स्थानिय अड्डा बस्ती शेख में करवाए गए इस आजादी दिवस समारोह में जालंधर विकास मंच के प्रधान एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की। इसके साथ ही भाजपा के सीनियर लीडर बलदेव राज चौहान भी खास तौर पर मौजूद रहे। इस समारोह में जहां सीनियर सिटीजन का सम्मान किया गया वहीं स्कूल के बच्चों को कॉपियां किताबें भी दी गई।
समारोह में बच्चों ने देश भक्ति के कार्यक्रम और गीत पेश किया इस मौके पर इनके अलावा बिशन दास सहोता, बिल्ला जी, अरुण नारंग, ब्रिज अरोड़ा ,अनूप जैरथ, कुलदीप सिंह विर्क, रमेश जालंधरी, पंकज गोयल, बोबी, गुरुदेव चावला, विजय कुमार, काका पोपली, परमिंदर पोपली, सागर लंबरदार, पवन जग्गी, अतुल बोहरा, नारायण और राहुल भी मौजूद थे।*

