International Jalandhar National Punjab

BRICS सम्मेलन में शी जिनपिंग और पुतिन का स्वगत

नई दिल्ली (भारत विज़न 24)-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज सात साल बाद भारत पहुंचे। वह दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
*पी एम मोदी ने क्या कहा*
ब्रिक्स समिट के लिए पी एम मोदी और दुनिया के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचे। समिट स्थल पर पी एम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले नज़रिए से प्रेरित है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक दौर बताया। उन्होंने कहा कि दो दशक परिपक्वता और ज़्यादा ज़िम्मेदारी का दौर होते हैं।नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत सदस्य देशों के नेता मौजूद रहे।मोदी ने कहा कि अब BRICS की एकता और सहमति को ठोस नतीजों में बदलने का समय है। उन्होंने अगले 20 वर्षों के लिए नया और महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार करने की जरूरत बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *