





चंडीगढ़ (भारत विजन 24)- चंडीगढ़ के चार नामी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को जैसे ही यह सूचना मिली, तुरंत पूरे महकमे को हाई अलर्ट पर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित स्कूलों और उनके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ले रही हैं।

