Jalandhar Punjab

जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार

गेम्स, झूला, मेहंदी, सरप्राइज और आकर्षक पुरस्कारों से सजा तीज समारोह

(भारत विजन 24)- जिला बार एसोसिएशन जालंधर की महिला अधिवक्ताओं द्वारा होटल एम्बेसडर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी मिस सोनालिका तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स मिस अमानत भगत, मिस पायल हीर और मिस नेहा अत्री के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की बड़ी संख्या में महिला सदस्य तथा बार की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला अधिवक्ताओं ने तीज के पारंपरिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं, सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 2,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,000 रुपये के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को विभिन्न डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किए गए।
पहली 50 महिला सदस्यों को 800 रुपये के पंक्चुअलिटी पुरस्कार
कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली प्रथम 50 महिला सदस्यों को 800 रुपये मूल्य के पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला अधिवक्ताओं में मिस मधुरचना, मिस महक शर्मा, मिस एकांक्षा गौतम, मिस रवीना सेठी, मिस पिंकी सोनी, मिस शिवानी, मिस बीना कश्यप, मिस कनिका जैन, मिस महिक गगनेजा, मिस अनूप्रिया राय, मिस अलीशा अरोड़ा, मिस नेहा चीमा, मिस आशिमा, मिस मनवीर कौर, मिस अमृता, मिस मनिंदर कौर, मिस अमीषा, मिस कुलविंदर कौर, मिस दीपिका, मिस अंजली विर्दी, मिस बलविंदर, मिस बलजीत, मिस मधु बाला, मिस अमनदीप कौर, मिस सुखमनप्रीत कौर मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *