Jalandhar Punjab

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

  • फिल्लौर (जालंधर), 21 अक्तूबर (भारत विज़न 24)- देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिस कर्मचारियों की महान कुर्बानियों को नमन करने के लिए आज यहां महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर औपचारिक परेड करवाई गई और शहीदों के नाम पढ़े गए।

निदेशक, पी.पी.ए. धनप्रीत कौर और अन्य अधिकारियों द्वारा अकादमी के शहीद स्मारक पर फूल-मालाएं अर्पित की गई। अकादमी के निदेशक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्दी पहनना एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों की याद वह राहदर्शक है, जो हमेशा हमें पूरी ईमानदारी, सहानुभूति और पेशेवर तरीके से सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।समारोह के दौरान उप निदेशक (प्रशासन) अमनदीप कौर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (प्रशासन) अशोक कुमार और अकादमी के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टाफ तथा प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *