Jalandhar National

अब जंतर मंतर पर कोई नही कर सकेगा प्रदर्शन,दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए स्थान निर्धारित किये

जालंधर 12 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के समन्वयक अभिजीत दीपके का इसके बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’ धरना-स्थल की लिस्ट से हटने पर दीपके ने कड़ी नाराजगी जताई है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के वास्ते एक समिति गठित की थी। आदेश में कहा गया है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में गैर अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थानों के तौर पर तय किया गया है। पुलिस के अनुसार इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *