एम सी बी -छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक हसदेव नर्सरी में संपन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से कोरिया जिला अध्यक्ष के पद पर राजन पांडे जी की नियुक्ति हुई एवं एमसीबी जिले के लिए अब्दुल सलाम कादरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार सिंह बाबा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य खगेन्द्र यादव,सरगुजा संभागीय अध्यक्ष अजय चक्रधारी, अम्बिकापुर जिला अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति, विवेकानंद पांडेय, संभागीय महासचिव सुरेश मिनोचा,जय जायसवाल,मनोज गुप्ता, मनीराम सोनी,शिव यादव, हुकुम चंद शांडिल्य,बालकरण सोनपाकर, अनिल दुबे सहित श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सभी साथी उपस्थित रहे।