सुरेश मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/ होली पर्व के कुछ दिन पूर्व ही शैक्षणिक संस्थानों में रंग-गुलाल से होली त्यौहार का आगाज हो गया है। कॉलेज और
स्कूलों में विद्यार्थी रंग में डूब गये है और रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाई जा रही है।

आगामी 14 मार्च शुक्रवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा वहीं इससे एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा। होलिका दहन के लिए गली-
मोहल्लों में तैयारियां शुरू हो गई। बाजार में भी होली
का रंग चढने लगा है।

इधर शहर में परंपरागत फाग के गीत सुनाई दे रहे हैं। नगाड़ों की थाप के साथ फाग गीत लोगों को भाने लगा है। होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करने की तैयारी है। इसके बाद रंगोत्सव पर्व का विधिवत रूप से आगाज होगा।

आपको बता दें की
आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट तथा आदर्श कंप्यूटर अकैडमी के आमाखेरवा रोड स्थित परिसर में भी संस्था के विद्यार्थियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। आयोजन समिति में शिक्षकों ने पहले छात्र छात्राओं को गुलाल लगाया। इसके बाद संस्था के विद्यार्थी एक दूसरे को रंग लगाकर डीजे की धुन पर जमकर नाचे।

इस दौरान रंगों के पैकेट खोले गए और विद्यार्थियों के बीच बांटे गए। इसके बाद छात्र छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाना शुरू किया और होली की बधाई दी गई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली के रंगों में रंगे विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए मस्ती की। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गाने बजाए गए और विद्यार्थी हाथ ऊपर किए ठुमकते हुए नाचने लगे। सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने होली मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया.
इस अवसर पर संस्था के संचालक रमेश सोनी ने बताया की बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली पर्व को लेकर संस्था में धमाल मचा रहा। संस्था की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी के छात्र- छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओ, कर्मचारियों और सभी ने एक साथ मिलकर होली के रंगों और फूलों से होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा की होली का त्यौहार प्राचीन काल से पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। प्रत्येक पीढ़ी उत्सव के पीछे की परंपराओं और मूल्यों को कायम रखती है और पूरे उल्लास के साथ रंगों के महापर्व होली को मनाती है।
संस्था की सह संचालक श्रीमती संजू सोनी ने इस अवसर पर बताया की होली का पर्व प्रेम सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व ना केवल रंगों को बढाता है बल्कि लोगों के बीच की दूरियां भी खत्म करता है। हमे आपसी भेदभाव भुलाकर होली का पर्व मनाना चाहिए।
होली का त्यौहार बसंत के आगमन, सर्दियों के अंत और कई लोगों के लिए दूसरों से मिलने, खेलने और हँसने, पुरानी बातों को भूलने और माफ़ करने वाले उत्सव का दिन है। हिंदुओं का मानना है कि यह बसंत के प्रचुर रंगों का आनंद लेने का समय है, इसलिए वे इसे रंगों का त्यौहार भी कहते हैं। इस अवसर पर आदर्श कंप्यूटर अकैडमी से संजय मिश्रा ने बताया कि होली एकता को बढ़ावा देती है क्योंकि सभी क्षेत्र के लोग एक साथ आते हैं मतभेदों को भूल जाते हैं और जीवन में प्रेम और दोस्ती का जश्न मानते हैं इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सोहन यादव दीप्ति शालू मनीष सिंह व छात्र-छात्राएं दिव्या अल्फा लक्ष्मीनिया रोशनी प्रेमलाल राजीव प्रीतम चांद पूनम नैंसी अंजलि हिरमटिया तन्वी अनीता आरती सुनीता मानसी गुप्ता गीता कुसुम अनुराधा ज्ञानमती मौजूद रहे।